Showing posts with label maheshwari samaj. Show all posts
Showing posts with label maheshwari samaj. Show all posts

Maheshwari Samaj Pays Soulful Tribute To Sushama Swaraj | माहेश्वरी समाज ने सुषमा स्वराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की | Maheshwari Akhada

The Maheshwari community is also mourning the sad demise of Sushma Swaraj, a politician who was dedicated to humanity and human sensibilities and who incorporated Indian culture and values ​​in her life. Maheshwaris are paying tribute to him across the country. Maheshwari Akhada paid tribute to Sushma Swaraj ji on behalf of the entire Maheshwari community.

maheshwari-samaj-pays-soulful-tribute-to-sushama-swaraj

मानवता और मानवीय संवेदनाओं के प्रति समर्पित, भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन में उतारनेवाली राजनेता सुषमा स्वराज जी के दुखद निधन पर माहेश्वरी समाज में भी शोक व्यक्त किया जा रहा है। देशभर में उन्हें माहेश्वरी समाजजनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित की जा रही है। माहेश्वरी अखाडा ने समस्त माहेश्वरी समाज की ओरसे सुषमा स्वराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

माहेश्वरी अखाड़े के पीठाधिपति प्रेमसुखानंद माहेश्वरी ने उन्हें याद करते हुए कहा की पाकिस्तान का एक माहेश्वरी परिवार पाकिस्तान छोड़कर राजस्थान में बस गया था। इस परिवार की लड़की मशाल माहेश्वरी ने भारत के एक स्कुल में बारहवीं के एक्झाम दिए, 91% मार्क्स लिए लेकिन नागरिकता का सवाल आड़े आया जिसके कारन से, पाकिस्तानी होने के कारन उसे डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल रहा था। जब यह बात माहेश्वरी अखाड़े के संज्ञान में आयी तो माहेश्वरी अखाड़े ने सुषमा स्वराज जी तक (जो की उस समय भारत की विदेशमंत्री थी) यह बात पहुंचाई और मानवीयता के आधारपर इन पर सहयोग करने की अपील की। इस मुद्दे को लेकर अखाड़े ने समाजजनों के साथ मिलकर सोशल मिडिया पर भी अभियान चलाया। और विदेशमंत्री के नाते सुषमा स्वराज जी ने इस पर व्यक्तिगत रूपसे ध्यान दिया और उस माहेश्वरी लड़की को भारत के प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन मिला। वो एक सदृदय राजनेता थी।

माहेश्वरी महासभा के सभापति श्याम सोनी जी, महासभा के महामंत्री संदीप काबरा जी, अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के संयोजक अशोक सोडानी जी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजकुमार काल्या जी, लोकसभा सभापति ओम बिर्ला जी, भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्याम जाजू जी, राजस्थान की पूर्व मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी जी, माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष जुगलकिशोर बिर्ला जी, माहेश्वरी एकता टीवी के संपादक राजेश गिलड़ा जी, साहित्यिक शरद गोपीदास बागड़ी जी, रामकुमार भूतड़ा जी, राकेश जाजू जी, स्वरुप माहेश्वरी जी, शुभम माहेश्वरी जी, ओम चांडक जी, ललित धुत जी आदि समाज के अनेको पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने सुषमा स्वराज जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माहेश्वरी समाचार और हमारे पाठकों की ओरसे भी सुषमा स्वराज जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि ! एक सदृदय राजनेत्री के रूपमें सुषमा स्वराज की को इतिहास में चिरकाल तक याद किया जायेगा।

maheshwari-samaj-pays-soulful-tribute-to-sushama-swaraj

maheshwari-samaj-pays-soulful-tribute-to-sushama-swaraj

Many Congratulations to Mr. Shaleen Kabra ji | श्री शालीन काबरा जी का बहुत-बहुत अभिनंदन !

Shri Shaleen Kabra ji (IAS) is a native of Udaipur. Presently he is the Principal Secretary in the Ministry of Home Affairs in the state of Jammu and Kashmir. The responsibility of law and order and security of the entire state rests on their strong shoulders. Due to Governor's rule in Jammu and Kashmir, Shri Kabra ji is the head of the Home Department.

At a time when the Modi government has removed Article 370 from Jammu and Kashmir, this bill has been passed in the Parliament and at such a sensitive time, Shalin Kabra ji, as the Principal Secretary of the Home Ministry of the State of Jammu and Kashmir, is responsible for the security, They are discharging the important responsibility of maintaining law and order.

Earlier, while being the Chief Electoral Officer of Jammu and Kashmir state, the credit for conducting peaceful elections in the state goes to Shri Kabra ji. This is a matter of inspiration and pride for all of us Maheshwari brothers. Many congratulations to Mr. Shalin Kabra ji!

many-congratulations-to-shaleen-kabra-ji

श्री शालीन काबरा जी (IAS) उदयपुर के मूल निवासी है। वर्तमान में जम्मू कश्मीर राज्य में गृह मंत्रालय में प्रधान सचिव है। पूरे राज्य की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी इनके मजबूत कंधो पर है। जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन होने के कारण श्री काबरा जी गृह विभाग के प्रमुख है।

ऐसे समय में जब मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी है, यह बिल संसद में पारित हो गया है और ऐसे संवेदनशील समय में शालीन काबरा जी जम्मू कश्मीर राज्य के गृह मंत्रालय के प्रधान सचिव के नाते जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा, कानून और सुव्यवस्था को कायम रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है।

इससे पहले जम्मू कश्मीर राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी रहते हुए राज्य में शांतिपूर्वक चुनाव करवाने का श्रेय श्री काबरा जी को जाता है। यह हम सभी माहेश्वरी बंधुओ के लिए प्रेरणा एवम गौरव का विषय है। श्री शालीन काबरा जी का बहुत-बहुत अभिनंदन !

Rajasthan, Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Result | विधानसभा चुनाव 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश | Maheshwari | Maheshwari Samachar

राजस्थान, मध्यप्रदेश चुनावों में विजयी माहेश्वरी प्रत्याशियों का

हार्दिक अभिनन्दन !


rajasthan-madhya-pradesh-assembly-election-2018-result

राजस्थान, मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में राजस्थान से माहेश्वरी समाज के श्रीमती किरणजी माहेश्वरी (राजसमंद) और अशोकजी लाहोटी (सांगानेर), मध्यप्रदेश से माधवजी मारु (मनासा) विजयी हुए है. माहेश्वरी समाजजनों ने राजनीति में सक्रीय भूमिका निभाते हुए विधानसभा (असेम्ब्ली) में पहुंचने पर समस्त देशभर के "माहेश्वरी समाज" में ख़ुशी की लहर है. देशभर के अनेको माहेश्वरी समाजबंधुओं ने इनका अभिनन्दन किया, बधाई और शुभकामनाएं दी.

माहेश्वरी समाज की सर्वोच्च धार्मिक-आध्यात्मिक संस्था माहेश्वरी अखाड़ा के पीठाधिपति महेशाचार्य प्रेमसुखानन्द माहेश्वरी महाराज ने इन सभी प्रत्याशियों के जित पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया है की चुनावों में जीतकर अपने अपने प्रदेशों के विधानसभा में पहुंचे माहेश्वरी समाजजन उनके अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे, साथ ही माहेश्वरी समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व का भी ध्यान रखेंगे और अपने कार्य से माहेश्वरी समाज के सम्मान और गौरव को बढ़ाएंगे. अ. भा. माहेश्वरी महासभा के सभापति श्यामसुन्दरजी सोनी, महासभा के महामंत्री संदीपजी काबरा, माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष जुगलकिशोरजी बिड़ला भाजपा के उपाध्यक्ष श्यामजी जाजू आदि अनेको मान्यवरों ने और समाजजनों ने किरणजी माहेश्वरी, अशोकजी लाहोटी, माधवजी मारु का अभिनन्दन करके उन्हें शुभकामनाएं दी है.